UPSSSC PET Answer Key 2021: वेबसाइट पर अपलोड हुई पीईटी की उत्तरकुंजी, 7 सितंबर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्तियां

लखनऊ, 01 सितंबर: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा यानी पीईटी 2021 की आंसर-की जारी कर दी है। बता दें, आयोग ने राज्य के सरकारी विभागों में ग्रुप बी और सी पदों पर भर्ती के लिए यूपी पीईटी 2021 का आयोजन 24 अगस्त को किया था। आंसर-की का लिंक यूपीएसएसएससी की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किया गया है। इस पर सात सितंबर तक आपत्तियां दी जा सकेंगी।

UPSSSC PET Answer Key 2021 uploaded on website

ऑनलाइन ही दर्ज की जाएंगी आपत्तियां

आयोग के परीक्षा नियंत्रक दिनेश ने मंगलवार को जारी आदेश में कहा है कि मास्टर उत्तर कुंजी को आयोग की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर जाकर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि भरकर लॉगिन करके देखा जा सकेगा। मास्टर प्रश्नपत्र के सापेक्ष अपनी आपत्ति अभिलेखीय साक्ष्यों के साथ ऑनलाइन तय अवधि तक दिया जा सकेगा। डाक या अन्य किसी माध्यम से आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। सात सितंबर के बाद इसे स्वत: आयोग की वेबसाइट से हटा दिया जाएगा। आपत्तियों के निराकरण के बाद आयोग फाइनल आंसर-की जारी करेगा। इसी के आधार पर यूपी पीईटी 2021 का रिजल्ट बनेगा।

85 फीसदी परीक्षार्थी परीक्षा में हुए थे शामिल

आयोग ने प्रदेश के 2254 परीक्षा केंद्रों पर पीईटी आयोजित की थी। परीक्षा के लिए 20,72,903 अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा। आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने बताया कि परीक्षा में 85 फीसदी परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+