यूपीपीसीएस में पूर्व डीजीपी के बेटे ने किया टॉप, मिले 16 नये एसडीएम
लखनऊ। यूपीपीसीएस के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये गये हैं, इसमें इलाहाबाद के सिद्धार्थ यादव ने टॉप किया है। जबकि प्रतापगढ़ के मंगलेश दुबे ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

अंबेडकरनगर के प्रशांत तिवारी ने यूपीपीसीएस में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। तीनों ही टॉप तीन उम्मीदवारों को एसडीएम के तौर पर तैनात किया गया है।
वहीं महिलाओं में वान्या सिंह ने 11वीं रैक हासिल कर महिलाओं में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। परीक्षा परिणाम में कुल 22 लोगों को एसडीएम के पद पर चुना गया हैष जबकि उप पुलिस अधीक्षक के पद पर 16 लोगों का चयन हुआ है।
असिस्टेंट कमिश्नर कामर्शियल टैक्स के पद पर 114 लोगों का चयन हुआ है। खंड विकास अधिकारी के पद पर 16, बीएसए और डीआईओएस के परद पर तीन वह असिस्टैंट कमिश्नर इंडस्ट्री के पद पर 84 लोगों का चयन किया गया है।
परीक्षा में शीर्ष स्थान पाने वाले सिद्धार्ध यादव पूर्व डीजीपी के पुत्र हैं। उन्होंने तीसरी बार परीक्षा में यह स्थान हासिल किया है।












Click it and Unblock the Notifications