UP Weather Alert: लखनऊ-कानपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात का भी खतरा

लखनऊ। अगले कुछ घंटों में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में अगले चार-पांच दिन बारिश का सिलसिला बना रहेगा। बता दें, मौसम विभाग ने पहले ही शनिवार 4 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कहीं भारी तो कहीं बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की थी। 5 व 6 जुलाई को भी प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हल्की से सामान्य बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार जताए गए थे।

यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन घंटों में लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, कानपुर, औरेया, कन्नौज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुर, झांसी, जालौन और इनके आसपास के इलाके में बारिश हो वज्रपात की की संभावना है। सावन के पहले सोमवार की सुबह भोर से ही राजधानी लखनऊ में तेज बारिश शुरू हो गई थी। कानपुर और आसपास के जिलों में भी बारिश हुई। करीब तीन घंटे से लगातार बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव जैसी स्थिति बन गई है। वहीं, लोगों को गर्मी से राहत भी मिली।

प्रदेश में बदली-बारिश का सिलसिला जारी रहेगा

प्रदेश में बदली-बारिश का सिलसिला जारी रहेगा

रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश से मौसम ठीक हो गया। बिजनौर के नजीबाबाद में बारिश हुई, प्रयागराज के कोरांव, सहारनपुर के ग्यानपुर, गोरखपुर के चन्द्रदीपघाट, मिर्जापुर, बरेली, सहारनपुर के देवबंद, मेरठ में बारिश हुई। रविवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश दर्ज नहीं की गई। वहीं, बरेली में सबसे ज्यादा 11 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

सावन के सोमवार के साथ ही शुरू हुआ बारिश का सिलसिला

सावन के सोमवार के साथ ही शुरू हुआ बारिश का सिलसिला

बता दें, आज यानि 6 जुलाई से सावन का पावन महीना शुरू हो गया है। सावन के महीने का पहला दिन सोमवार ही है। सावन की शुरुआत के साथ ही प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। 6 से 9 जुलाई तक पूरे प्रदेश में लगभग सभी स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वी यूपी से लेकर मध्य और तराई यूपी होते हुए पश्चिमी यूपी तक और बुंदेलखंड के जिलों में भी अगले 4 दिन अच्छी बारिश की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+