यूपी में कोरोना विस्फोट, एक दिन में सामने आए 7 हजार से ज्यादा नए केस, 4 की मौत
लखनऊ, 09 जनवरी: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुका है। राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 7,695 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस संक्रमण से चार लोगों की मृत्यु हुई है। 253 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि इस समय प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 25,974 है। अब तक कुल 16,88,648 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
Recommended Video

यूपी में पॉजिटिविटी दर बढ़ कर 3.46 फीसदी हुई
अमित प्रसाद ने बताया कि पूरे देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कल उत्तर प्रदेश में पॉजिटिविटी दर बढ़ कर 3.46 फीसदी हुई है। उन्होंने बताया कि कल प्रदेश में 2, 22, 428 सैंपल की जांच की गई और अब तक कुल 9 करोड़ 46 लाख 51 हज़ार 924 सैंपल की जांच की गई है।
ओमिक्रॉन के मामले भी तेजी से बढ़ रहे
बता दें, प्रदेश में ओमिक्रॉन के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। वर्तमान में कुल 107 केस हैं, इसमें अकेले 77 फीसदी केस वाराणसी में हैं। भाजपा सांसद वरुण गांधी और रामशंकर कठेरिया भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दोनों नेताओं ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।
जिलों में क्या है कोरोना की स्थिति
दिल्ली से नोएडा और गाजियाबाद में कोरोना के मामलों में तेजी आई है। नोएडा में 1150 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, अब यहां एक्टिव केस 4616 हो गए। गाजियाबाद में 893 कोरोना के नए केस मिलने के बाद अब यहां एक्टिव केस 3268 हो गए। मथुरा में 209 नए केस मिलने के बाद अब यहां 450 एक्टिव केस हो गए हैं। वहीं, मेरठ में 560 कोरोना मरीज मिले हैं। अब यहां एक्टिव मामलों की संख्या 1832 हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications