लात-घूसों से बेहोश को जगाती है यूपी पुलिस
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस की छवि सुधरने का नाम नहीं ले रही है। हर रोज पुलिस अपने बर्बर और अमानवीय चेहरे के लिए सुर्खियां बटोर रही है। बिजनौर में एक बार फिर से यूपी पुलिस का असंवेदनशील चेहरा लोगों के सामने आया है।
UP पुलिस सिर्फ जिंदाबाद क्यों नहीं रहती, मुर्दाबाद शौक है या मजबूरी?

यूपी के बिजनौर में पुलिस के जवान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें नशे में एक बेहोश युवक को वह पैरों से जगा रहा है। बेहोश युवक को होश में लाने के लिए पुलिस का जवान ना सिर्फ उसे पैरो से जगाने की कोशिश की बल्कि उसने युवक की पिटायी भी कर दी।
बिजनौर के थाना स्योहारा में पुलिसकर्मी केपी सिंह को जब इस बात की सूचना मिली की सड़क पर युवक बेहोश पड़ा है तो केपी सिंह वहां पहुंचकर युवक को मारना शुरु कर दिया और उसका बाल खींचकर उसे जगाने लगे।
Video- थाने में पैर दबवा रहे हेड कॉस्टेबल, एसएसपी ने किया निलंबित
जानकारी के अनुसार वहां मौजूद एक युवक ने इस पूरे वाकये का वीडियो बनाया वह 18 अगस्त का है। मीडिया में मामला सामने आने के बाद शहर के एसपी ने केपी सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने आरोपी सिपाही के खिलाफ जांच की बात कहते हुए कहा कि उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications