Kamlesh Tiwari murder case: यूपी पुलिस ने किए कथित हत्यारोपियों के पोस्टर जारी

लखनऊ। हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी हत्याकांड में लगातार नए खुलासे हो रहे है। इसी बीच यूपी पुलिस ने कथित हत्यारोपियों का एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें आरोपियों से जुड़ी जानकारी दी गई है। साथ ही इनकी सूचना देने के लिए पुलिस अधिकारियों का नंबर भी दिया गया है। आपको बता दें कि यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने इससे पहले दो आरोपी अशफाक और मोइनुद्दीन पठान की गिरफ्तारी पर ढाई-ढाई लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।

UP Police releases posters of accused in Kamlesh Tiwari murder case

गुजरात और महाराष्ट्र से जुड़े तार
कमलेश तिवारी हत्याकांड के तार यूपी से लेकर गुजरात और महाराष्ट्र तक जुड़े हुए हैं। कमलेश तिवारी की हत्या के आरोप में महाराष्ट्र ATS ने नागपुर से सैय्यद असीम अली नाम के व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है। सैय्यद पर हत्या में शामिल आरोपियों के संपर्क में रहने का आरोप है। सैय्यद को महाराष्ट्र पुलिस ने यूपी पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं, इस मामले में गुजरात के सूरत से तीन संदिग्ध मौलाना शेख सलीम, फैजान और राशिद पठान को हिरासत में लिया जा चुका है। जबकि कमलेश तिवारी की हत्या करने वाले दोनों आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं।

शाहजहांपुर में दिखाई दिए थे संदिग्ध
कमलेश तिवारी हत्याकांड के संदिग्ध शाहजहांपुर जिले में दिखाई दिए हैं, जिसके बाद एसटीएफ ने जिले के कई होटलों और मदरसों के मुसाफिरखानों में छापेमारी की। हत्याकांड के संदिग्ध सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए हैं। फिलहाल एसटीएफ की टीम शाहजहांपुर में डेरा जमा दिया है। आपकों बता दें कि दोनों संदिग्धों ने रेलवे स्टेशन पर इनोवा गाड़ी छोड़ दी और पैदल ही रोडवेज बस स्टैंड की ओर जाते हुए दिखाई दिए थे। जिसके बाद एसटीएफ ने इनोवा गाड़ी को हिरासत में ले लिया। पुलिस को शक है कि संदिग्ध शाहजहांपुर में ही कहीं छिपे हो सकते हैं या फिर इस रास्ते के जरिए कहीं और भागने की फिराक में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+