यूपी के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी कोरोना वायरस से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी
लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमण का कहर उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अंदर 5123 नए मामले सामने आए हैं। तो वहीं, पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने की जानकारी खुद ट्वीट कर दी। बता दें कि अभी तक उत्तर प्रदेश सरकार के 11 मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और दो मंत्रियों की जान भी यह खतरनाक वायरस ले चुका है।
Recommended Video

खुद ट्वीट कर दी जानकारी
पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट में कहा कि कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर कोविड-19 का टेस्ट करवाया तो मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। उन्होंने कहा कि जो लोग भी बीते कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आएं हैं, वे स्वयं को आइसोलेट कर अपनी कोरोना जांच करवाएं।

11 मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से आम-हो या खास सभी प्रभावित हो रहे हैं। अभी तक उत्तर प्रदेश सरकार के 11 मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और दो मंत्रियों की जान भी यह खतरनाक वायरस ले चुका है। बुधवार को योगी सरकार के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनसे पहले प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह भी कोरोना पॉजिटव पाए गए थे। उन्हें लखनऊ में स्थित संजय गांधी पीजीआई में भर्ती करवाया गया था।
पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5124 नए केस
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटों में 5124 नए मामले सामने आए हैं। यूपी अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि प्रदेश में अब एक्टिव केसों की कुल संख्या 49 हजार 575 है। वहीं, पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके लोग 1 लाख 44 हजार 754 हैं। उन्होंने बताया कि रिकवरी का प्रतिशत बढ़कर 73.33 हो गया है। अभी तक कुल 3059 लोगों की मौत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications