UP : 2024 को लेकर आज कांग्रेस कार्यालय में होगी बड़ी बैठक, 18 मंडलों के पदाधिकारी रहेंगे मौजूद

UP Congress: अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले सभी दलों ने अपनी तैयारियों को अमली जामा पहनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में कांग्रेस के नए यूपी चीफ अजय राय ने भी गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय पर आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर एक अहम बैठक लेंगे। इसमें पूरे प्रदेश के पदाधिकारियों को बुलाया गया है।

कांग्रेस

प्रदेश प्रवक्ता अंशु अवस्थी के मुताबिक, गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय नेहरू भवन में कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक, आज दोपहर 12 बजे से पदाधिकारियों की बैठक शुरू होगी। उनसे अलग अलग कार्यक्रमों का फीडबैक लिया जाएगा।

प्रदेश के सभी 18 मंडलों में संगठन समीक्षा के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पूरे प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है जो काफी अहम मानी जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने कमर कसनी शुरू कर दी है।

इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय लोकसभा चुनाव की रणनीति और संगठन को लेकर होगी बैठक जिसमें बैठक में प्रदेश पदाधिकारी सहित जिला और शहर अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि कांग्रेस ने हाल ही में जो दलित गौरव संवाद शुरू किया है उसका फीडबैक पदाधिकारियों से लिया जाएगा। इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+