UP: सपा नेता दिनेश यादव ने थामा कांग्रेस का दामन, बोले- कांग्रेस ही दलित-पिछड़ों की असली शुभचिंतक

UP Ccongress: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय पर इलाहाबाद छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह यादव ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की नीतियों की जमकर तारीफ की।

कांग्रेस

इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उनके गले में कांग्रेस तिरंगा पट्टिका पहनाकर पार्टी का सदस्यता कार्ड देकर विधिवत रूप से पार्टी में शामिल कराया। सदस्यता ग्रहण के उपरान्त दिनेश सिंह यादव ने कहा कि सच्चे समाजवाद की पोषक कांग्रेस ही रही है।

Recommended Video

    UP: सपा नेता दिनेश यादव ने थामा कांग्रेस का दामन, बोले- कांग्रेस ही दलित-पिछड़ों की असली शुभचिंतक

    यादव ने कहा कि इंदिरा गांधी ने संविधान में समाजवाद शब्द को शामिल किया। पंडित जवाहर लाल नेहरू एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को याद करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवाद की स्थापना का श्रेय इन्हीं महान कांग्रेस नेताओं को जाता है। इस समय कांग्रेस ही पिछड़ों, दलितों एवं वंचितों की लड़ाई प्रमुखता से लड़ रही है।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने दिन रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आम जनता की कठिनाईयों को दूर करने के लिए सरकार के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है और वह आज देश के सर्वमान्य नेता हैं।

    इस अवसर पर दिनेश सिंह यादव सहित समस्त आगन्तुकों का पार्टी में स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री श्री अजय राय ने कहा कि कांग्रेस की सोच और नीतियों से प्रभावित होकर लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त प्रदेश की जनता कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगांहों से देख रही है।

    राय ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर उनको आगे बढ़ाने की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी की सोच में लोग भरोसा व्यक्त कर रहे हैं। सभी जाति और धर्म के लोग भाजपा की समाज तोड़ो राज करो की नीति और नीयत से परिचित हो चुके हैं। बंटवारे की राजनीति करने वाले दलों को छोड़कर लोग कांग्रेस में विश्वास जता रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों को जोड़ने में विश्वास करती है, इसीलिए कांग्रेस का कारवाँ लगातार दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले श्री दिनेश सिंह यादव सहित सभी को भरोसा दिया कि अन्य दलों से आने वाले सभी भाईयों का सम्मान पार्टी में सुरक्षित रहेगा।

    दिनेश सिंह यादव के साथ प्रमुख रूप से युवा नेता एवं समाजवादी पार्टी के बाबा साहब वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव इंजी0 शैलेन्द्र धु्रव, बी0पी0 सिंह, अनुराग चौधरी, सर्वेश कुमार यादव, अमित यादव, आनन्द सिंह, आशा यादव, परमानंद मिश्रा, आफताब अहमद सहित सैकड़ों समाजवादी पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+