'दुपट्टे से कस दिया गला, भारी चीज से सिर पर किया वार, किसी करीबी ने की हत्या..', फोरेंसिक टीम के हाथ अहम सबूूत
Lucknow News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में इंदिरा नगर कॉलोनी में हुई पूर्व आईएएस अधिकारी की पत्नी हत्या मामले में फोरेंसिक टीम को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। हत्या किसी करीबी ने ही की। फ्लैट के नब्बे लाख रुपए थी हत्या की वजह बताए जा रहे हैं। पांच टीमें इस मामले में छानबीन कर रही हैं।
सेवानिवृत्त आईएएस देवेंद्र दुबे की पहली पत्नी मीना का निधन हो चुका है। वे इंदिरानगर के सेक्टर-20 में मकान नंबर 20/31 में दूसरी पत्नी मोहिनी दुबे (58) के साथ रहते थे। देवेंद्र प्रयागराज के मंडलायुक्त के साथ रायबरेली व कई जिलों के डीएम रह चुके हैं। सुबह करीब सात बजे वह ड्राइवर रवि के साथ गोल्फ खेलने गए थे। सुबह 9:30 बजे घर लौटे तो देखा कि सारे दरवाजे खुले हैं। वह पहली मंजिल पर गए तो किचन के पास ड्रेसिंग रूम में मोहिनी मृत पड़ी दिखीं। कमरे की अलमारी खुली थी और जेवरात आदि गायब थे। देवेंद्र ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस कमिश्नर, एसबी शिरडकर, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर अपराध आकाश कुलहरि समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।

इस मामले में बदमाशों ने मोहिनी को बेरहमी से मारा। दुपट्टे से उनका गला कसा और सिर पर भारी चीज से वार किया। अंदेशा है कि पहले सिर पर वार किया। पुलिस के मुताबिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि कोई जबरन इंट्री नहीं है। मतलब वारदात को अंजाम देने वाला आसानी से मुख्य गेट से लेकर पहली मंजिल तक गया। ऐसे में अंदेशा है कि घटना में कोई करीबी शख्स है, जिसे मोहिनी जानती थीं। इसके अलावा जिस अलमारी से गहने गायब मिले, उसका लॉक चाबी से खोला गया। यह भी इशारा करता है कि घटना में कोई करीबी शामिल है।
देवेंद्र ने 15 दिन पहले गोमतीनगर का एक फ्लैट 90 लाख रुपये में बेचा था। सूत्रों के मुताबिक यह पूरी रकम मोहिनी ने अपने पास रखी थी। इसके बंटवारे और हिस्सेदारी को लेकर परिवार में विवाद हो रहा था।
जानकारी के मुताबिक, देवेंद्र ने भी उन्हें समझने का प्रयास किया था, लेकिन वह किसी को भी यह पैसा देना नहीं चाहती थी। आशंका है कि कहीं यही रकम तो उनकी हत्या की वजह नहीं बनी। पुलिस इस पहलू पर जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications