Lucknow Hadsa: ट्रांसपोर्ट नगर हादसे में घायल हुए लोगों का सीएम योगी ने जाना हाल

CM Yogi News Lucknow Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में हुए हादसे में घायल लोगों का हाल लेने रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ अस्पताल पहुंचे। यहां इन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज और त्वरित सुविधा के लिए भी निर्देशित किया।

लखनऊ के दीन बंधु अस्पताल में लगभग 20 घायल लोग भर्ती हैं। यहां पहुंचकर सीएम योगी ने सभी का हाल जाना।ट्रांसपोर्टनगर हादसे में पिछले 20 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू करने में जुटी हैं। उधर पुलिस ने हरमिलाप टॉवर मालिक राकेश सिंघल पर एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर चौकी इंचार्ज की तहरीर पर दर्ज की गई है। यह एफआईआर गैर इरादतन हत्या की है।

cm

ट्रांसपोर्टनगर में शनिवार शाम बारिश के दौरान शहीद पथ किनारे स्थित एक तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। हादसे में एक कारोबारी समेत आठ लोगों की मौत हो गई जबकि मलबे में दबे 24 लोगों को निकालकर राजधानी के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें 3 लोगों की हालत गंभीर है, जिनका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। मलबे में अभी कई और लोगों के दबे होने की आशंका है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, दमकल और पुलिस की टीमें राहत-बचाव कार्य में देर रात तक जुटी रहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+