UP News: अल्पसंख्यक समुदाय के मेधावी छात्रों के लिए सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, आप भी जानिए

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय के मेधावी छात्रों को आगे लाने के लिए बड़ा फैसला किया है। अल्पसंख्यक विभाग ने अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति के नियमों में संशोधन किया है। पहले आओ, पहले पाओ के बजाय पहले अल्पसंख्यक समुदाय के मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी।

योगी आदित्यनाथ

अल्पसंख्यक कल्याण और हज मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि योग्यता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से योग्यता आधारित प्रणाली लागू की गई है, जिससे उम्मीदवारों के चयन में पारदर्शिता भी आएगी। प्रदेश के मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में प्री-10 कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति के नियम 2016 में प्रख्यापित किये गये थे, जिनमें दो बार संशोधन किया गया।

10वीं से अधिक कक्षाओं के लिए छात्रवृत्ति नियम 2012 में घोषित किए गए थे। इनमें छह बार संशोधन किया गया। वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप इन संशोधनों को सम्मिलित करते हुए विभाग द्वारा नये नियम प्रख्यापित किये गये हैं जिनमें योग्यता आधारित वरीयता प्रणाली लागू की जा रही है। आधार प्रमाणीकरण एवं आधार आधारित/डीबीटी प्रणाली के माध्यम से भुगतान की व्यवस्था की गई है।

मंत्री ने कहा, इसके अलावा, शैक्षणिक संस्थानों के लिए एआईएसएचई एवं यूडीआईएसई कोड अनिवार्य कर दिया गया है और 10वीं के बाद की विभिन्न कक्षाओं के लिए बजट आनुपातिक रूप से निर्धारित किया गया है ताकि अल्पसंख्यक समुदायों के अधिक छात्र लाभान्वित हो सकें।

यह सुनिश्चित करने के लिए कि छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति केवल पात्र व्यक्तियों को प्राप्त हो, भुगतान को एबीपीएस एवं डीबीटी प्रणाली के माध्यम से उम्मीदवारों के आधार से जुड़े बैंक खाते में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है।

योजना के तहत पारदर्शिता सुनिश्चित करने और जवाबदेही निर्धारित करने के लिए, शैक्षणिक संस्थानों के नोडल अधिकारी अपने डिजिटल हस्ताक्षर के माध्यम से उम्मीदवारों का सत्यापन करेंगे और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा सत्यापन के बाद फाइल जिला छात्रवृत्ति अनुमोदन समिति को भेजी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+