Lucknow News: बस में एक करोड़ का सोना छोड़ गया अनजान शख्स, नहीं मिल रहा कोई वारिस, अधिकारी भी हैरान
Lucknow News: लखनऊ एयरपोर्ट पर सटल बस के अंदर से कस्टम टीम ने एक करोड रुपए से अधिक का सोना बरामद किया है। बताया जा रहा है कि बरामद किए गए इस सोने का कोई वारिस नहीं मिल रहा है।
हालांकि बरामद सोना को जप्त करते हुए कस्टम टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कस्टम अधिकारियों का कहना है कि सोना रखने वाले अंजान शख्स की तलाश की जा रही है।

दरअसल, लखनऊ से शारजाह के बीच फ्लाइट संचालित होती है। यही फ्लाइट शुक्रवार को शारजाह से यात्रियों को लेकर लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंची। यात्रियों को एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद उन्हें टर्मिनल भवन तक लाने के लिए सटल बस लगाई गई थी।
सटल बस फ्लाइट के पास से यात्रियों को लेकर टर्मिनल भवन के पास आ रही थी, टर्मिनल भवन के पास बस पहुंची और यात्रियों के उतरने के बाद अधिकारियों द्वारा बस की जांच की गई।
जांच में पता चला कि बस में एक करोड रुपए से अधिक का सोना रखा हुआ है। जांच कर रहे सुरक्षाकर्मियों द्वारा इसकी सूचना तत्काल कस्टम के अधिकारियों को दी गई। एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम के अधिकारी पहुंचे और बस से उतरने वाले यात्रियों से पूछताछ की।
पूछताछ में कोई भी यात्री उसे सोने को अपना नहीं बताया। काफी देर तक पूछताछ करने के बाद भी सोने का कोई वारिस ना मिलने के बाद कस्टम के अधिकारियों ने उसे जप्त कर लिया। सोना जप्त करने के बाद अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
कस्टम अधिकारियों ने बताया कि हो सकता है कि कोई यात्री शारजाह से सोना लेकर आया हो। लखनऊ एयरपोर्ट पर हो रही जांच के दौरान वह पकड़ा जाता और इसकी जानकारी उसे पहले ही मिल गई होगी, इसलिए उसने सोना बस में ही छिपा दिया। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बस में सोना रखने वाले यात्री की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications