UP News: बंद कमरे से आ रही थी दुर्गंध, पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया, ताला टूटा तो मिली मां और दो बच्चों की लाश
UP News: राजधानी लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में रविवार को एक बंद घर में मां और उसके दो मासूम बच्चों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।
यह पूरा मामला बिजनौर थाने के सरवन नगर कालोनी का है। बताया जा रहा है कि कालोनी में अमृत लाल गौतम नामक एक व्यक्ति का मकान है। उस मकान में करीब 15 दिन पहले रामलगन नामक एक व्यक्ति अपनी पत्नी और बच्चों के साथ किराए पर रहने के लिए आया था।

रामलगन के परिवार में उसकी पत्नी ज्योति बेटी पायल और बेटा आनंद भी थे। बताया जा रहा है कि अमृत लाल के मकान में रामलगन किराए पर रहने लगा। पड़ोस के लोगों ने बताया कि बीते कई दिन से कमरे से कोई हलचल नहीं हाे रही थी।
रविवार को अचानक कमरे से दुर्गंध आने लगी। उसके बाद पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका प्रतीत हुई। उसके बाद पड़ोसियों ने फोन करके पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची।
उसके बाद कमरे का ताला तोड़कर पुलिसकर्मी जब अंदर प्रवेश किए तो अंदर का नजारा देखकर वे हैरान रह गए। कमरे में एक बोरे में ज्योति, उसकी बेटी पायल और बेटे आनंद का शव पड़ा हुआ था।
उसके बाद पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में ले लिया। शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस जांच पड़ताल शुरु कर दी है। सूचना मिलने के बाद डीसीपी साउथ तेज स्वरूप सिंह, एसीपी कृष्णानगर विनय कमार द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिंक टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच की।
फिलहाल पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मां और दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। महिला का पति अभी कहां है?, उसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications