सीएम हैं मस्त, मंत्री विदेश में, किसके भरोसे मुजफ्फरनगर

azam khan
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार कर्ज और बजट का रोना रोना रोती रहती है। कर्ज में डूबी सरकार भले ही मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ितों के लिए वक्त पर पुर्नवास और राहत शिविरों में सुविधाएं मुहैया कराने में असफल रही हो, लेकिन सपा सरकार के अपने मंत्रियों और विधायकों को सरकारी खर्चे पर विदेश दौरा करवाने की क्षमता रखती है। यूपी सरकार के कई मंत्री और विधायक सरकारी सैर सपाटे पर निकल गए हैं।

कर्नाटक के विधायकों की तर्ज पर ये विधायक और मंत्री यूपी सरकार की तरफ से 'स्डटी टूर' पर निकल गए हैं। 20 दिनों तक ये मंत्री और विधायक यूपी सरकार के कर्च पर पांच देशों की सैर करेंगे। जहां एक ओर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में लोग भूख और ठंड ले लड़ रहे है तो वहीं ये मंत्री और विधायक स्टडी टूर के बहाने विदेश में मौज मस्ती करने निकल गए है।

यूपी के 8 मंत्री और 9 विधायक आज से पांच देशों के स्टडी टूर पर रवाना हो गए। ये लोग तुर्की, ग्रीस, ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात और नीदरलैंड का दौरा करेंगे और वहां के लोकतंत्र व्यवस्था का ज्ञान हासिल करेंगे। विदेश मंत्रालय से भी इस टूर को मंजूरी मिल चुकी थी। ये मंत्री और विधायक इन देशों में लोकतांत्रिक प्रकिया कैसे चलती है इस बारे में अध्यय करेंगे। इस दौरा की अगुवाई कैबिनेट मंत्री आजम खान कर रहे है। जो की मुजफ्फरनगर के प्रभारी मंत्री है।

उनके साथ कैबिनेट मंत्री राजा भैया, मंत्री शिव कुमार बेरिया, कैबिनेट मंत्री राजा अरिदमन सिंह, राज्य मंत्री मनोज पांडे, कैबिनेट मंत्री अंबिका चौधरी के अलावा एसपी के विधायक शिवाकांत ओझा, विधायक इरफान सोलंकी समेत कुल 17 लोग विदेश अध्ययन करने गए है। इस प्रतिनिधिमंडल में अफसर भी शामिल हैं। विधायकों और मंत्रियों के इस टूर पर करोड़ों का खर्च किया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि टूर ऐसे वक्त पर हो रहा है जब मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ितों के पुनर्वास को लेकर अखिलेश सरकार कठघरे में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+