यूपी: राफ्टिंग के दौरान गंगा में डूबी मंत्री की बिटिया का शव 11 दिन बाद मिला

लखनऊ| उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर की बेटी अदीबा का शव गुरुवार को ऋषिकेश के किला बैराज में बरामद किया गया। बीते 10 मई को वह ऋषिकेश की गंगा में डूब गई थी। उसी दिन से तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस और परिवार को लोगों ने बताया कि अदीबा के शव को मेरठ में दफनाया जाएगा।

UP minister's daughter's body recovered from Ganga

लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि काफी ढूंढ़ने के बाद 11वें दिन बैराज पर अदिबा का शव मिला है। वहां पिता शाहिद मंजूर और उसके भाई पहुंच चुके हैं। उल्लेखनीय है कि मेरठ की किठौर विधानसभा सीट से चुनाव जीते शाहिद मंजूर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। उनकी बेटी अदीबा (24) 10 मई को अपने क्लास के दोस्तों के साथ घूमने गई थी।

गंगा में राफ्टिंग करते समय अचानक पैर फिसलने से अदीबा गंगा की तेज धार में बह गई। उसके साथ आए उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वे भी गंगा में बहने लगे। किसी तरह गोताखोरों ने तीन लोगों को सुरक्षित गंगा से बाहर निकाल लिया, लेकिन मंत्री की बेटी पानी की तेज धार में बह गई।

उसी दिन से ऑर्मी एडवेंचर की 20 सदस्यीय टीम सर्च ऑपरेशन में लगी थी। इसके साथ ही हिमाचल के नाहन से पहुंचे 13 स्कूबा ड्राइव की टीम सूबेदार ध्यान सिंह के नेतृत्व में एक टीम और हरिद्वार से 12 सदस्यीय एनडीआरएफ के गोताखोरों की टीम उसकी तलाश कर रही थी। अब 11 दिन बाद उसका शव मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+