25 जिलों में ड्यूटी कर यूपी की टीचर ने कमाए 1 करोड़! इस मामले पर यूपी सरकार ने क्या कहा?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में एक अजीबों-गरीब फर्जीवाड़े का मामला सामने है, जिसे सुनकर सभी के होश उड़ गए है। दरअसल, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की एक शिक्षिका पर आरोप है कि वो एक नहीं, बल्कि 25 स्कूलों में एक साथ ड्यूटी कर रही है। यही नहीं उसने यहां से 13 महीने की करीब 1 करोड़ की तनख्वाह भी ली। मीडिया में खबर आने के बाद इस मामले में प्रदेश सरकार ने सफाई दी है। सरकार ने शुक्रवार को कहा कि 'अभी तक जांच में कुछ भी कन्फर्म नहीं हुआ है।'

'अभी तक किसी भी बात की नहीं हुई पुष्टि'

'अभी तक किसी भी बात की नहीं हुई पुष्टि'

स्कूली शिक्षा महानिदेशक विजय आनंद ने मीडिया से बता करते हुए कहा कि, 'मीडिया में आई रिपोर्ट्स के बाद बेसिक शिक्षा के अतिरिक्त निदेशक ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जांच में अभी तक कुछ भी कन्फर्म नहीं हुआ है। एक टीचर का मामला प्रकाश में आया है, वह अब फरार है। ऐसा कहा जा रहा है कि एक करोड़ की सैलरी का भुगतान किया गया। यह सच नहीं है। अभी तक ऐसी किसी भी बात की पुष्टि नहीं हुई है।'

अगर सही पाए गए आरोप तो दर्ज होगी FIR

अगर सही पाए गए आरोप तो दर्ज होगी FIR

उन्होंने कहा, 'इस मामले की जांच की जा रही है। अगर आरोप सही पाए गए तो एफआईआर दर्ज की जाएगी। टीचर के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर नहीं हुए हैं। डिवीजनल अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। अगर किसी भी टीचर के दूसरे स्कूलों में फर्जीवाड़े के साथ काम करने की जानकारी मिलेगी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।'

एक करोड़ रुपए कमाने का लगा आरोप

एक करोड़ रुपए कमाने का लगा आरोप

बता दें कि मैनपुरी की निवासी अनामिका शुक्ला नामक टीचर की पोस्टिंग प्रयागराज, अंबेडकरनगर, अलीगढ़, सहारनपुर, बागपत सहित अन्य जिलों के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) स्कूलों में पाई गई है। इन स्कूलों में टीचर्स की नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होती है और हर महीने 30 हजार रुपए की तनख्वाह रहती है। 13 महीनों के दौरान टीचर पर कथित तौर पर एक करोड़ रुपए कमाने का आरोप लगा है।

टीचर्स का डेटाबेस तैयार करते वक्त सामने आया मामला

टीचर्स का डेटाबेस तैयार करते वक्त सामने आया मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मानव सेवा पोर्टल पर टीचर्स का डेटाबेस तैयार करते वक्त यह गड़बड़झाला सामने आया है। दरअसल, डिजिटल डेटाबेस में शिक्षकों के पर्सनल रिकॉर्ड, जुड़ने और प्रमोशन की तारीख की जरूरत होती है। एक बार रिकॉर्ड अपलोड होने के बाद, यह पाया गया कि अनामिका शुक्ला, एक ही पर्सनल डिटेल्स के साथ 25 स्कूलों में सूचीबद्ध थीं। जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+