Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

3 मई के बाद लॉकडाउन में ऐसे मिलेगी छूट, यूपी सरकार ने बताया ये होगा प्लान

लखनऊ। कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी को रोकने के लिए देश भर में पिछले एक महीनें से लॉकडाउन लगा हुआ है, जो 3 मई तक चलेगा। लॉकडाउन खत्म होने के बाद अब सरकार क्या-क्या कदम उठाएगी, इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार तीन मई के बाद लॉकडाउन को लेकर अपनी कार्य योजना को चरणबद्ध से अपनी योजना के बारे में बताया है। सरकार के अनुसार जो जिले ग्रीन और ऑरेंज जोन में हैं, वहां पर उद्योगों के साथ ही अन्य गतिविधियों को करने की छूटी दी जाएगी।

UP government is ready to give relaxation in lockdown

Recommended Video

    Uttar Pradesh में 19 जिले Red Zone, जानिए Orange और Green Zone में कौन-कौन से शहर | वनइंडिया हिंदी

    ग्रीन जोन में हैं 15 जिले
    उत्तर प्रदेश में 75 जिले हैं। इनमें से 15 जिले ऐसे हैं जिन्हें ग्रीन जोन में रखा गया है। ये वे जिले हैं जिनमें या तो कोरोना का एक भी पीड़ित नहीं मिला है या फिर अब तक सभी कोरोना संक्रमित स्वस्‍थ्य हो चुके हैं। ऐसे जिलों में सरकार उद्योगों के साथ अन्य गतिविधियों की इजाजत देने जा रही है। वहीं ऑरेंज जोन में वे जिले हैं जिनमें कोरोना के काफी कम मामले सामने आए है। इन जिलों में भी सरकार लॉकडाउन से छूट देने जा रही है।

    20 जिले रेड जोन में
    वहीं, सूबे के 20 जिले ऐसे हैं जहां पर बड़ी संख्या में कोरोना पीड़ित सामने आए हैं और लगातार अभी भी संक्रमित मामलों का सामने आना जारी है। इन जिलों को रेड जोन में रखा गया है और फिलहाल यहां पर लॉकडाउन में किसी भी तरह की छूट के बारे में सरकार ने कोई बात या योजना के बारे में जिक्र नहीं किया है।

    फिलहाल 1651 एक्टिव मामले
    उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि यूपी में आज तक 1651 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। जबकि अब तक 39 मरीजों की मौत हो चुकी है। 513 मरीज ठीक होकर घर गए हैं। उन्होंने बताया कि कल 500 से ज्यादा पूल टेस्टिंग हुई। 520 में 14 पूल टेस्टिंग पॉजिटिव आए हैं। सैंपल की टेस्टिंग की क्षमता 5000 तक पहुंच रही है। इसे और बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। 60 जिलों में कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं लेकिन 6 जिलों में एक्टिव इंफेक्शन अब नहीं हैं। अवनीश अवस्थी ने कहा कि अन्य प्रदेशों की तुलना में यूपी में कोरोना का ग्रोथ रेट कम है। यूपी में कोरोना से डेथ रेट भी अन्य प्रदेशों की तुलना में कम है। उन्होंने बताया कि सीएम ने पोर्टेबल वेंटीलेटर खरीदने को कहा है।

    ये भी पढ़ें:- लखनऊ: परिवार में मां-भाई समेत 6 लोगों की हत्या, हत्यारोपी बेटा खुद पहुंचा थाने

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+