लखनऊ: परिवार में मां-भाई समेत 6 लोगों की हत्या, हत्यारोपी बेटा खुद पहुंचा थाने
लखनऊ। यूपी में लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के गोदौली गांव में एक ही परिवार के छह लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। अब तक की जांच में पता चला है कि जमीन को लेकर हुए विवाद में इस पारिवारिक नरसंहार को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि अजय नामक युवक ने अपनी मां और सगे भाई समेत परिवार के 6 लोगों को मौत के घाट उतारा है। आरोपी अजय ने हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

क्या है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक, गोदौली गांव के आरोपी अजय सिंह ने अब तक की पूछताछ में बताया है कि उसको शक था कि उसके घरवालों ने जमीन बेच दी है और उसको हिस्सा नहीं दिया। इसको लेकर उसने परिवार में झगड़ा किया। झगड़ा शांत हुआ तो पिता उन्नाव स्थित खेत चले गए। अजय ने बाइक से खेत में जाकर गड़ासे से वार कर पिता को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद घर लौटकर उसने भाई, मां, भाभी और दो बच्चों को मार डाला। अजय के सर पर खून सवार था और उसके हाथ में हथियार देखकर उसे रोकने की लोगों की हिम्मत नहीं हुई।
इस घटना में पिता अमर, मां राम दुलारी, भाई अरुण, भाभी राम साखी, भतीजे सौरभ और भतीजी सारिका की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने बेटे के साथ थाने जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने सभी लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। पुलिस इस मामले में आरोपी अजय से आगे पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications