यूपी चुनाव : मायावती की BSP ने जारी की 47 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, जानिए कौन नाम हैं शामिल

लखनऊ, 13 फरवरी: बहुजन समाज पार्टी की चीफ मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 47 प्रत्‍याशियों की एक और लिस्‍ट जारी कर दी है। पार्टी की इस लिस्‍ट में आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र जिलों के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। बीएसपी ने आजमगढ़ की फूलपुर पवई सीट से सपा के बाहुबली रमाकांत यादव के खिलाफ शकील अहमद को मैदान में उतारा है। वहीं, मऊ की सदर सीट पर बाहुबली और जेल में बंद मुख्‍तार अंसारी के खिलाफ भीम राजभर को उतारा है। इसके अलावा गाजीपुर की हाई-प्रोफाइल जहूराबाद सीट से सैयदा शादाब फातिमा को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के चीफ ओमप्रकाश राजभर सपा गठबंधन के साथ चुनावी मैदान में हैं। वहीं, भाजपा ने इस सीट से कालीचरण राजभर पर दांव खेला है।

Recommended Video

      UP election 2022: BSP ने 7th Phase के लिए 47 उम्मीदवारों की List जारी की ​| वनइंडिया हिंदी
      UP elections 2022 mayawati relesses BSP UP CANDIDATE LIST 7TH PHASE

      बसपा ने आजमगढ़ की अतरौलिया सीट से डॉ सरोज पांडेय, गोपालपुर से रमेश चंद्र यादव, सगड़ी से शंकर यादव, मुबारकपुर से अब्‍दुस्‍सलाम, आजमगढ़ सदर से सुशील कुमार सिंह, निजामाबाद से डॉ पीयूष कुमार यादव, फूलपुर पवई से शकील अहमद, दीदारगज से भूपेंद्र सिंह, लालगंज से आजाद अरिमर्दन उर्फ पप्‍पू और मेंहनगर से पंकज कुमार को प्रत्‍याशी बनाया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+