UP election 2022: कांग्रेस की बागी अदिति सिंह को BJP ने रायबरेली से दिया टिकट

लखनऊ, 21 जनवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्‍याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में शामिल हुईं विधायक अदिति सिंह को पार्टी ने रायबरेली से चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा में शामिल हो चुकी कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह ने गुरुवार को ही विधानसभा की सदस्यता के साथ ही कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। विधायक पद से इस्तीफे के संबंध में अदिति सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष और कांग्रेस से इस्तीफे का पत्र पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा था। वहीं, हाल ही में इस्‍तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए पूर्व आईपीएस असीम अरुण को कन्‍नौज से उम्मीदवार बनाया है।

UP election 2022 BJP gave ticket to Congress rebel Aditi Singh from RaeBareli

कौन हैं अदिति सिंह ?

अदिति सिंह 2017 में रायबरेली की सदर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुनी गई थीं। हालांकि, कुछ समय बाद से उन्होंने बगावती तेवर अपना लिए। अदिति सिंह कई मौकों पर कांग्रेस की नीतियों के विरुद्ध और बीजेपी सरकार के कामकाज की तारीफ करती नजर आईं। उन्होंने जम्मू कश्मीर से 370 हटाने का समर्थन किया था। इससे कांग्रेस को काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ी थी। कांग्रेस ने अदिति सिंह की सदस्यता खत्म करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष के यहां अपील की थी, लेकिन उसकी अर्जी खारिज कर दी गई।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के गढ़ में बगावत का इनाम अदिति सिंह व राकेश सिंह को भाजपा ने टिकट के रूप में दे दिया है। कांग्रेस व विधायक पद से त्याग पत्र देने के अगले ही दिन भाजपा रायबरेली सदर से विधायक रहीं अदिति सिंह का टिकट फाइनल कर भाजपा ने अदिति के सियासी कद को बढ़ा दिया। यहां से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 5वीं बार सांसद हैं। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में अदिति और राकेश का परिवार कांग्रेस में था और यही दो ऐसे चेहरे थे, जो कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर सदन पहुंचे थे। पांच साल पहले दोनों ही परिवार कांग्रेस में थे और अब दोनों परिवार भाजपा में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+