UP Election 2022 : असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

लखनऊ, 16 जनवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी आल इंडिया मजलिस-इ-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) भी किस्मत आजमा रही है। ओवैसी ने यूपी चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक, डॉ. महताब को लोनी (गाजियाबाद), फुरकान चौधरी को गढ़ मुक्तेश्वर (हापुड़), हाजी आरिफ को धौलोना (हापुड़), रफत खान को सिवाल खास (मेरठ), जीशान आलम को सरधाना (मेरठ), तस्लीम अहम को किठोर (मेरठ), अमजद अली को बेहट (सहारनपुर), शाहीन रजा खान को बरेली-124 (बरेली) मरगूब हसन को सहारनपुर देहात (सहारनपुर) विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है।

Recommended Video

    UP Election 2022: Asaduddin Owaisi ने AIMIM के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की | वनइंडिया हिंदी
    UP election 2022 Asaduddin Owaisi AIMIM released first list of candidates

    उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में होने वाले चुनाव में पहला चरण पश्चिम से शुरू हो रहा है। इस चरण के लिए भाजपा, सपा, बसपा के बाद अब एआईएमआईएम ने भी अपनी पहली सूची जारी कर ताल ठोक दी है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी यूपी में 100 विधानसभा सीटों पर चुनावी मैदान में उतर रही है। रविवार को पार्टी ने 9 प्रत्याशियों का ऐलान किया है।

    बता दें, असदुद्दीन ओवैसी लगातार समाजवादी पार्टी से संपर्क में थे। खबरों के मुताबिक, वह समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करना चाहते थे, लेकिन अखिलेश यादव ने ओवैसी पर भरोसा नहीं जताया। अब एआईएमआईएम अकेले चुनावी मैदान में है।

    बता दें, चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में खूब दौरे किए हैं। पश्चिम से लेकर पूर्व तक जमकर जनसभाएं की हैं। इस दौरान उन्होंने मुस्लिम वोटर्स को जगाने की कोशिश की है। वह हमेशा कहते रहे हैं कि उत्तर प्रदेश के राजनीतिक पार्टियों ने मुसलमानों का वोट तो खूब लिया, लेकिन मुसलमानों को रहनुमाई नहीं दी। अब बदलाव का वक्त है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+