प्रियंका गांधी पर दिनेश शर्मा ने किया पलटवार, कहा- उन्हें देश की संस्कृति, हिंदू संस्कृति के बारे में जानकारी नहीं है

लखनऊ। सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांदी ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला और गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने प्रियंका गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के भगवा कपड़े और हिंदुत्व के खिलाफ प्रियंका गांधी का बयान आपत्तिजनक है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे लगता है कि वह भगवा रंग और उसके महत्व के बारे में पूरी तरह से अनजान हैं। उन्हें देश की संस्कृति, हिंदू संस्कृति के बारे में जानकारी नहीं है।

up deputy cm dinesh sharma statement on priyanka gandhi

बता दें कि प्रेस कांफ्रेंस कर प्रियंका गाधी ने कहा कि यह देश कृष्ण और भगवान राम का है, जो करुणा और त्याग के प्रतीक हैं। लेकिन योगी जी बदले की बात करते हैं। वह भगवा कपड़े पहनते हैं, लेकिन यह भगवा उनका निजी नहीं है। बल्कि हिंदू धर्म का प्रतीक है। ऐसे में उन्हें हिदू धर्म के मायने को समझना चाहिए। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रियंका को पता नहीं है कि भगवा क्या है। भगवा चोले का महत्व ही उन्हें पता नहीं है। आज 20-20 मैच चल रहा है। कांग्रेस, सपा और बसपा के बीच में अल्पसंख्यक के वोटों को लेकर मैच चल रहा है। ये लोग अपने-अपने वोटों के लिए तुष्टीकरण कर रहे हैं।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि एक नेता भगवा पर आरोप लगा रहा है। जैसे भगवा हिंसा का परिचायक है। ये दुष्प्रचार प्रदेश की शांति को भंग करने के लिए है। कभी अखिलेश तो कभी प्रियंका गांधी का प्रलाप चल रहा है। वहीं उन्होंने प्रियंका गांधी की स्कूटी की सवारी पर कहा कि जिसका लाइसेंस न हो, हेलमेट न हो, धारा 144 लगी हो और ऐसी महिला पुलिसकर्मी जिसके घर में लाश पड़ी थी। उसके बावजूद उनकी सुरक्षा में लगी थी। बावजूद इसके उस पुलिसकर्मी पर आरोप लगा रही हैं जो कि ड्यूटी कर रही थी।

यह भी पढ़ेंः सीएम योगी के बदला लेने वाले बयान पर काम कर रही है पुलिस: प्रियंका गांधी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+