यूपी में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना का संक्रमण, पिछले 24 घंटों में 4,228 नए केस, एक की मौत

लखनऊ, 07 जनवरी: उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोना वायरस की थर्ड वेव रफ्तार पकड़ती जा रही है। पिछले 24 घंटों में 4,228 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 119 लोग ठीक हुए हैं। जबकि एक की वायरस ने जान ले ली। अब तक राज्य में 12,327 एक्टिव केस हो गए हैं। यह जानकारी यूपी एसीएस स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को दी है। जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते टेस्टिंग की संख्या बढ़ाई जा रही है। एक दिन में 2,19,256 सैंपल की जांच हुई है। अब पॉजिटिविटी रेट 1.93% दर्ज की गई है।

UP Corona Update 4228 New Cases Found in uttar pradesh

नोएडा-गाजियाबाद में 24 घंटे में कोरोना के 1328 केस

गाजियाबाद में पिछले 24 घंटे के भीतर 609 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। अब यहां एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1771 हो गई है। नोएडा में 719 नए मरीज मिले हैं, इसके साथ ही अब एक्टिव केस 2404 हो गए हैं। प्रदेश के 45% केस अकेले मेरठ मंडल के मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा जिलों में मिल रहे हैं। मेरठ में इस समय एक्टिव मरीजों की संख्या 798 है।

लगातार चौथे दिन दोगुना केस, यूपी में 229 दिन बाद नए रिकॉर्ड

बता दें, उत्तर प्रदेश में 3 जनवरी को 572, 4 को 900 और 5 जनवरी को 2038 कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे। वहीं, 6 जनवरी को 3121 केस सामने आए थे। बताया जा रहा है कि यूपी में 229 दिन बाद रिकॉर्ड नए कोविड आए हैं. इससे पहले 23 मई को 4715 पॉजिटिव केस मिले थे।

जिन जिलों में एक हजार एक्टिव केस, वहां पाबदियां लागू

कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए यूपी सरकार ने ग्रेडेड सिस्टम लागू किया है। यानी, कोरोना के केस बढ़ने के साथ ही जिलों में पाबंदियां बढ़ती जाएगी. इसमें 1000 एक्टिव केस होने पर जिलों में प्रतिबंध लगेगा।सिनेमाहॉल, बैंक्वेट हॉल, रेस्टोरेंट व सार्वजनिक स्थल 50% क्षमता के साथ संचालित होंगे।
शादी समारोह में बंद स्थानों में एक समय में 100 से अधिक लोगों की अनुमति नहीं होगी।
नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 06 तक लागू।
खुले स्थान पर समारोह में ग्राउंड की कुल क्षमता के 50 फीसदी लोगों की अनुमति होगी।
नाइट कर्फ्यू रात 10 से सुबह 6 बजे तक होगा। स्वीमिंग पुल, वाटर पार्क, जिम बंद रहेंगे।
सभी सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों, स्मारक, धार्मिक स्थलों, होटल-रेस्त्रां में बिना स्क्रीनिंग/सैनिटाइजेशन के किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा।
18 साल से ज्यादा उम्र के 87.77% लोगों को लगी वैक्सीन की पहली डोज।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+