आजम की VIP भैंसों ने 3 पुलिसवालों को किया लाईन हाजिर

आजम खान की इन वीआईपी भैंसों को लेकर पुलिस महकमे में हडकंप मचा हुआ था। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस के आला अधिकारियों के पसीने छुट गए, लेकिन 36 घंटों की लगातार मेहनत के बाद उन्हें सफलता हाथ लग ही गई। लेकिन भैंसों को ढ़ूढ़ने में हुई इस देरी के कारण 3 पुलिसवालों को लाइन हाजिर कर दिया गया। आजम खान की भैंस रामपुर से चोरी हुई थी जिसके लिए सर्च ऑपरेशन खोजी कुत्तों के साथ चलाए गए भैसों का यह सर्च ऑपरेशन आम लोगों से लेकर ट्विटर तक छाया रहा।
इस हाईप्रोफाइन केस में खोजी कुत्ते, क्राइम ब्रांच और पुलिसकर्मियों की चार टीमें बनाई गई। प्रदेश के कई बूचड़खानों और मांस की दुकानों की छापेमारी की गई। इतना ही नहीं पड़ोसी शहरों में भी सर्च अभियान चलाए गए। पुलिस ने गंज इलाके में एक मकान पर छापा मारा कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया और आजम खान की भैंसें ढ़ूढ़ निकाली। वहीं इस मामले में लापरवाही मानते हुए तबेले से जुड़ी एकता चौकी के दारोगा और दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया.












Click it and Unblock the Notifications