जिससे रातभर चैट करते रहे दरोगा साहब वह निकलीं IPS अधिकारी

नई दिल्ली। अगर आप सिर्फ फेसबुक और व्हाट्एसप पर लड़की की खूबसूरत प्रोफाइल पिक देखकर उससे चैटिंग शुरु कर देते हैं, तो एक बार फिर से सोच लीजिए। दरअसल उत्तर प्रदेश के एक दरोगा ने व्हाट्सएप पर खूबसूरत महिला की तस्वीर को देखकर उससे चैटिंग शुरु कर दी। सारी रात चैटिंग करते रहने के बाद जब दारोगा को यह पता चला कि यह महिला कोई और नहीं बल्कि आईपीएस अधिकारी है।

UP cop caught chatting on whatsapp with Lady IPS officer for whole night

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ट्रांस गोमती थाने में तैनात एक दरोगा के पास जब नाइट ड्यूटी के दौरान व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से मैसेज आया तो उसने प्रोफाइल पिक में खूबसूरत महिला की तस्वीर देख उससे सारी रात चैटिंग की।

बाद में जब यह पता चला कि दिल्ली पुलिस की एक विंग महिलाओं से हो रही छेड़छाड़ के लिए एक सर्वे कर रही है तो आनन-फानन में दरोगा ने सफाई देते हुए मांफी मांग ली। इस घटना के बाद दरोगा ने अपना मोबाइल नंबर भी बदल दिया और दूसरा सिम ले लिया साथ ही व्हाट्सएप से हमेशा के लिए तौबा कर ली।

दरअसल यह वाकया उस वक्त सामने आया जब दरोगा के फोन पर किसी लैंडलाइन नंबर से फोन आया। फोन पर दरोगा को बताया गया कि जिससे उसने रातभर चैट की है वह कोई और नहीं बल्कि आईपीएस अधिकारी हैं और इसके बाद उसकी काफी क्लास लगायी गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+