यूपी में ब्राह्मण चेहरे की रेस में कई दिग्गज, निर्मल खत्री ने दिया इस्तीफा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष निर्मल खत्री ने प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा जिसे स्वीकर कर लिया गया है। खत्री के इस्तीफे की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है लेकिन जल्द ही यूपी कांग्रेस के नये अध्यक्ष की घोषणा की जा सकती है। माना जा रहा है कि इसके लिए किसी ब्राह्मण चेहरे को मौका दिया जाएगा।
यूपी में फिर प्रियंका की पुकार, पोस्टर में हुई मां दुर्गा से तुलना

सूत्रों की मानें तो खत्री काफी दिनों से राहुल गांधी से मिलने की कोशिश कर रहे थे और वह पिछले कई दिनों से दिल्ली में ही थे। लेकिन राहुल से मिलने का समय नहीं मिलने की वजह से उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया जिसे स्वीकार कर लिया गया। माना जा रहा है कि प्रदेश में किसी ब्राह्मण चेहरे की तलाश के चलते खत्री का जाना लगभग तय था। हाल ही में जिस तरह से शीला दीक्षित ने बयान दिया था कि वह यूपी की बहूं हैं ऐसे में उनके इस बयान को काफी अहम माना जा रहा है।
शीला दीक्षित ने साफ तौर पर यूपी में आने की खबरों का खंडन नहीं किया और खुद पार्टी की यूपी में कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने बदलाव के संकेत दिये थे। यहां गौर करने वाली बात यह है कि गुलाम नबी आजाद को प्रदेश प्रभारी बनाये जाने के बाद से निर्मल खत्री खुद उनके कार्यक्रमों से दूरी बनाये हुए थे।
सूत्रों की मानें तो कांग्रेस आला कमान निर्मल खत्री से नाराज चल रहा था और कुछ दिनों पहले खुद खत्री ने इस्तीफे के बात से इनकार किया था। लेकिन जिस तरह से गुलाम नबी आजाद की प्रदेश में एंट्री हुई और खत्री को आलाकमान से मिलने का समय नहीं दिया गया उसने उन्हें अपने पद से इस्तीफा देने को मजबूर किया।
ब्राह्मण वोटों को अपनी ओर करने के लिए पार्टी कई चेहरों पर नजर रख रही है। जिसमें शीला दीक्षित के बाद प्रमोद तिवार, जितिन प्रसाद और पूर्व सांसद राजेश मिश्र सबसे आगे चल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications