UPPCL PF घोटाला: कांग्रेस ने की ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को बर्खास्त करने की मांग

लखनऊ। यूपीपीसीएल में पीएफ घोटले को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार विपक्ष के ​निशाने पर आ गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को बर्खास्त करने की मांग कर दी है। लल्लू ने कहा कि जब घोटाला सामने है तो मुख्यमंत्री किस बात की जांच करवाएंगे।

up congress president ajay kumar lallu demands sacking of power minister shrikant sharma

नैतिकता के आधार पर ऊर्जा मंत्री का करें बर्खास्त

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में अगर जरा सा भी नैतिकता है तो सबसे पहले ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को बर्खास्त कर यह साबित करें कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है।

मामले को क्यों दबाए रही सरकार?

उन्होंने कहा कि सरकार के पास 10 जुलाई को शिकायत आई। 28 अगस्त को घोटाले की पुष्टि हो गई तो 14 अक्टूबर तक इस मामले को क्यों दबाए बैठे रहे? जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया तब जाकर सरकार कार्रवाई में जुटी। उन्होंने पूछा कि जब बीते 21 महीने में अखिलेश सरकार के हर मामले की जांच करवाई गई तो आखिर इसे क्यों बख्शे रखा गया? सपा के साथ क्या सांठगांठ थी? डीएचएफएल घोटाले में ऊर्जा मंत्री, चेयरमैन, एमडी पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+