यूपी कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू फिर हिरासत में, शाहनवाज आलम की गिरफ्तारी के खिलाफ करने जा रहे थे प्रदर्शन

लखनऊ। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को पुलिस ने मंगलवार को एक बार फिर हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शाहनवाज आलम की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को प्रदर्शन करने की तैयारी में थे। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन नहीं करने की चेतावनी दी थी और कहना नहीं मानने पर उन्हें हिरासत में ले लिया। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर योगी सरकार पर हमला भी किया था।

up congress president ajay kumar lallu arrested

Recommended Video

    UP Congress नेता की गिरफ्तार: Priyanka Gandhi बोलीं, हमारी आवाज नहीं दबा पाएंगे | वनइंडिया हिंदी

    19 दिसंबर 2019 को लखनऊ में सीएए और एनआरसी के विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शाहनवाज आलम को आरोपी बनाया गया था। इसी मामले में शहनवाज आलम को सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शाहनवाज आलम की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को प्रदर्शन करने की तैयारी में थे। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन नहीं करने की चेतावनी दी थी और कहना नहीं मानने पर उन्हें हिरासत में ले लिया।

    यूपी कांग्रेस चीफ अजय कुमार लल्लू ने कहा कि राज्य सरकार विपक्ष की आवाज को अलोकतांत्रिक तरीके से दबाना चाहती है। शाहनवाज आलम की गिरफ्तारी अवैध है, जो सरकार के अलोकतांत्रिक रवैये का परिचायक है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे उन्हें जितनी बार गिरफ्तार करा ले, लेकिन उनकी पार्टी दमनात्मक नीतियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी। बता दें कि यूपी बस विवाद को लेकर बीते 21 मई को अजय कुमार लल्लू को पुलिस ने बसों के फर्जी नंबर देने और लाॅकडाउन के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया था। आगरा में निजी मुचलके पर रिहा होते ही लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। लल्लू करीब 28 दिन गोसाईगंज जेल में रहे थे, जिसके बाद बीते 17 जून को उन्हें रिहा कर दिया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+