CM योगी ने कहा- PM मोदी की सुरक्षा में चूक एक साजिश थी, कांग्रेस को देश से मांगनी चाहिए माफी
लखनऊ, 12 जनवरी: पंजाब के फिरोजपुर में पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने पंजाब सरकार पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। सीएम योगी ने कहा, 'पंजाब दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक एक साजिश थी। पंजाब सरकार ने प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया। वहां ड्रोन या किसी भी तरह का हमला हो सकता था, लेकिन पंजाब सरकार ने इस सब को नजरअंदाज किया। कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए।'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, 'देश के प्रमुख व्यक्ति के साथ सुरक्षा नियमों का पालन पंजाब सरकार ने नहीं किया। ये स्पोंसर्ड था। पीएम के आगमन पर सीएम, सीएस, डीजीपी खुद नहीं आए, जबकि नियम में अगवानी का नियम है। वीवीआईपी मूवमेंट के पहले इंटेलिजेंस के इनपुट आते हैं, जिसमें पूरे मूवमेंट को शासन को उपलब्ध कराया जाता है। खालिस्तानी के बयान जिस तरह से आ रहे थे और इनपुट में भी पहले से था। योगी कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, 'वैकल्पिक रूट की अनदेखी की गई, फ्लीट को रोका गया, जहां पर ड्रोन के हमले या सुरक्षा से समझौता हो सकता था। डीजीपी, सीएस और सीएम का वहां न होना ब्लू बुक का उल्लंघन है और इससे पंजाब सरकार बच नहीं सकती।
सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की संविधानिक सुरक्षा के साथ, राष्ट्र की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने गैरजिम्मेदाराना बयान भी दिया, जिसके लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।
असम के सीएम ने कहा- स्टिंग ऑपरेशन में रिकॉर्ड हुई साजिश
उधर, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि पंजाब सीआईडी डीएसपी सुखदेव सिंह की आवाज एक स्टिंग ऑपरेशन में रिकॉर्ड की गई थी, जिसमें वह 2 जनवरी को एक सीनियर एसएसपी को साजिश के बारे में बता रहे हैं। जब 5 जनवरी को यह घटना हुई, तो सीआईडी ने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस स्टिंग ऑपरेशन में वह (पंजाब सीआईडी डीएसपी सुखदेव सिंह) यह भी कह रहे हैं कि पूरा विरोध खालिस्तानी समर्थकों द्वारा आयोजित किया गया था, वे किसान नहीं थे।












Click it and Unblock the Notifications