यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने नीरज चोपड़ा को दी बधाई, कहा- हमें आप पर गर्व है

लखनऊ, 24 जुलाई: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में जैवलिन थ्रो में रजत पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। सीएम योगी ने लाखों युवाओं के प्रेरणास्रोत नीरज चोपड़ा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत का मानवर्धन करती इस अविस्मरणीय उपलब्धि हेतु आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमें आप पर गर्व है।

up cm yogi adityanath congratulates neeraj chopra on winning silver medal

पीएम मोदी ने दी नीरज चोपड़ा को बधाई

भारत के जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अमेरिका के यूजीन में 18वीं वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। उन्होंने 88.13 मीटर भाला फेंक कर यह मेडल जीता है। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने गोल्ड जीता है, उन्होंने 90.46 मीटर भाला फेंका। नीरज चोपड़ा द्वारा इतिहास रचने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'हमारे सबसे प्रतिष्ठित एथलीटों में से एक नीरज द्वारा एक और बड़ी उपलब्धि के लिए उनको बहुत बधाई। यह भारतीय खेलों के लिए एक विशेष क्षण है। नीरज को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।'

Recommended Video

    Azam Khan ने Yogi Adityanath से लगाई गुहार, मुझे Z Plus Security दो वरना |वनइंडिया हिंदी |*News

    'आज काफी कठिन प्रतियोगिता थी, लेकिन हमने मेडल जीता इस बात की खुशी है'

    सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने कहा कि आज एंडरसन पीटर्स का दिन था, उसने आज अच्छा प्रदर्शन किया। मैंने भी काफी कोशिश की थी, आज काफी कठिन प्रतियोगिता थी, लेकिन हमने मेडल जीता इस बात की खुशी है और आज काफी कुछ सीखने को मिला। नीरज ने कहा कि विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में काफी समय के बाद हमें मेडल मिला है तो इस बात की खुशी है। खेल में ऊपर-नीचे होता रहता है लेकिन हमें अपना काम करते रहना चाहिए और वो मैं करता रहूंगा और कोशिश करूंगा कि आगे इससे बेहतर प्रदर्शन करूं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+