UP By-Election 2022: पसमांदा मुस्लिम सम्मेलन को लेकर मायावती का BJP-RSS पर निशाना, कहा- अब नया शिगुफा

उत्तर प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखें नजदीक आते-आते सियासत गरमाती जा रही है। बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच बसपा प्रमुख मायावती ने पसमांदा सम्मेलन को लेकर बीजेपी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा है। बता दें, यूपी में उपचुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियां मुस्लिम मतदाता को अपने पाले में जोड़ने के लिए पूरा प्रयास कर रही है। बीजेपी ने रामपुर और बरेली में पसमांदा सम्मेलन कर चुकी है।

UP by Election 2022 mayawati on BJP and RSS over pasmanda muslim votes

'पसमान्दा मुस्लिम समाज' का राग भाजपा व आरएसएस का अब नया शिगुफा : मायावती

बसपा प्रमुख मायावती ने एक ट्वीट में लिखा, ''अपने केवल संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ की खातिर 'पसमान्दा मुस्लिम समाज' का राग भाजपा व आरएसएस का अब नया शिगुफा, जबकि मुस्लिम समाज पहले मुसलमान हैं तथा उनके प्रति इनकी सोच, नीयत, नीति एवं उनका ट्रैक रिकार्ड क्या व कैसा है यह किसी से भी छिपा नहीं।''

मायावती ने आगे लिखा कि भाजपा की मुस्लिम समाज के प्रति निगेटिव सोच का परिणाम है कि इनकी सरकार में भी वे लगभग उतने ही गरीब, पिछड़े, त्रस्त एवं जान-माल-मजहब के मामलों में असुरक्षित हैं जितने वे कांग्रेसी राज में थे। मुस्लिम समाज का, दलितों की तरह पसमान्दा व उपेक्षित बने रहना अति-दुःखद व दुर्भाग्यपूर्ण। जबकि बीएसपी की यूपी में चार बार रही सरकार में सर्वसमाज के हित-कल्याण व सुरक्षा-सम्मान के साथ-साथ हमेशा उपेक्षित रहे दलित, पिछड़ा एवं अक्लियत समाज के लोगों के जान-माल-मजहब आदि की सुरक्षा तथा न्याय की गारण्टी यहां पहली बार कानून द्वारा कानून का राज स्थापित करके सुनिश्चित की गई।

बता दें, बीजेपी की ओर से लगातार पसमांदा मुस्लिम समाज की बात की जा रही है। सरकार की ओर से उपलब्‍ध कराई जाने वाली योजनाओं के बारे में भी उन्‍हें जानकारी दी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+