धमाकेदार रहा यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट, छा गई छात्राएं

यादव ने बताया कि 97.40 फीसदी अंक के साथ पहले स्थान पर बाराबंकी के रामसेवक इंटर कॉलेज की दीक्षा वर्मा और रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज (बाराबंकी) की रिया वर्मा संयुक्त रूप से रहीं। दूसरे स्थान पर 97 प्रतिशत अंक के साथ रानी लक्ष्मीबाई इंटर कालेज (बाराबंकी) की रेशू वर्मा और तनुश्री वर्मा रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज (बाराबंकी) संयुक्त रूप से रहीं।
तीसरे स्थान पर 96.80 फीसदी अंक के साथ चार छात्राएं और एक छात्र संयुक्त रूप से रहे। बाराबंकी के श्रीसाईं इंटर कॉलेज के शिवराज सिंह 96.80 अंकों के साथ छात्रों में सबसे अव्वल रहे। इंटरमीडिएट की परीक्षा में 24 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। पिछले साल इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 92.68 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए थे।
3 मार्च से 4 अप्रैल तक हुई इस परीक्षा में इस वर्ष 31 लाख से ज्यादा छात्र पंजाकृत थे। परीक्षाएं दो शिफ्ट में हुई थीं - सुबह 7:30 से 10:45 और दोपहर 2 बजे से 5:15 तक। हाई स्कूल के एग्जाम के रिजल्ट 30 मई को घोषित होंगे। परिणाम के बाद प्रेदेश भर में जश्न का माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications