UP election results : 10 मार्च को यूपी में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

लखनऊ, 09 मार्च: उत्तर प्रदेश में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के परिणाम आ रहे हैं। ऐसे में प्रशासन ने राज्य में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है। कल मतगणना को देखते हुए राज्य में पूरे दिन शराब की बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई है। आबकारी विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 10 मार्च को यूपी चुनाव 2022 की मतगणना के मद्देनजर, राज्य में कल पूरे दिन शराब की बिक्री और संचालन प्रतिबंधित है। उल्लंघन के मामले में की जाने वाली कार्रवाई।

UP assembly election results 2022 liquor sale banned in uttar pradesh on 10 march

मतगणना के दिन यूपी में व्यवस्था की गई चाक-चौबंद

एडीजी प्रशांत कुमार ने बुधवार को बताया कि 10 मार्च को पूरे उत्तर प्रदेश में मतगणना शांति-पूर्वक संपन्न कराने के लिए लगभग 70,000 सिविल पुलिस के कर्मी, 245 कंपनी, अर्ध सैनिक बल तथा 69 कंपनी पीएसी की तैनाती की गई है। इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर इस दौरान कोई भी व्यक्ति अव्यवस्था या हुड़दंग करने की कोशिश करता है या पाया जाता है उसके विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विजय जुलूस निकालने पर रोक

एडीजी ने कहा कि मतगणना के बाद प्रत्याशियों को विजय जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। इस पर रोक लगाई गई है। इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सभी जोन, रेंज, जिलों के सीनियर अफसरों को शांतिपूर्ण मतगणना कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही मतगणना स्थल से लेकर क्षेत्र में भी पूरी तरह से सतर्क नजर रखने को कहा गया है। अतिरिक्त सीईओ बीडी राम तिवारी ने बताया कि 10 मार्च मतगणना के संबंध में सभी मतगणना केंद्रों में जो स्ट्रॉन्ग रूम हैं वहां थ्री लेयर सीएपीएफ सिक्योरिटी है। पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। फिर ईवीएम से प्राप्त मतों की गणना 8:30 बजे से शुरू होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+