सहारनपुर में गरजीं मायावती कहा- मोदी ने धोखा दिया, मैं पूरा करूंगी वादे

सहारनपुर। यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी काफी तेज कर चुकीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगरा, आजमगढ़ व इलाहाबाद के बाद आज सहारनपुर में मंडल स्तरीय सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय महारैली को संबोधित किया। इस रैली में मायावती ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

UP Assembly Election 2017: Mayawati attacks on BJP during Saharanpur rally.

भाजपा और पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए मायावती ने कहा कि यूपी में बीजेपी ने कई वर्षों तक राज कि‍या, लेकि‍न वि‍कास नहीं हुआ। केवल सांप्रदायि‍क ताकतों को ही मजबूत कि‍या है। मायावती ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में सस्‍ते राशन देने का वादा कि‍या था।

उल्‍टे महंगाई बढ़ी है। उन्‍होंने पीएम मोदी पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी ने कहा था कि पूरे देश में बि‍जली, पानी, स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं सस्‍ती हो जाएंगी, लेकि‍न ऐसा नहीं हुआ। पूरे देश में 24 घंटे बि‍जली देने की बात कही थी, यह भी नहीं हुआ।

बीजेपी की योजनाओं को किया टारगेट

मायावती ने भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं को निशाने पर लिया। उन्‍होंने कहा कि बीजेपी की योजनाओं से धन्‍नासेठों को फायदा होगा। इसमें स्‍मार्ट सि‍टी योजना भी शामि‍ल है।

पीएम मोदी ने जमीनी स्‍तर पर वि‍कास का काम नहीं कि‍या। मायावती ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने वि‍देश से कालाधन वापस लाकर लोगों के एकाउंट में 15-20 लाख रुपया जमा करने की बात कही थी, एक भी रुपया नहीं दि‍या।

शीला दीक्षि‍त ने किया यूपी वालों का अपमान

अपनी रैली में मायावती ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस की हालत इस कदर खराब हो चुकी है कि उसे यूपी में कोई मुख्‍यमंत्री पद का कैंडिडेट नहीं मिला।

मायावती ने कहा कि दि‍ल्‍ली से बुजुर्ग महि‍ला को लाकर कांग्रेस ने सीएम कैंडि‍डेट बनाया है। शीला दीक्षि‍त ने दि‍ल्‍ली में यूपी और बि‍हार के लोगों का अपमान कि‍या है। कांग्रेस की नीतियों पर भी मायावती ने हमला बोला। मायावती ने कहा कि देश में कि‍सी भी कांग्रेस शासि‍त राज्‍यों में कोई वि‍कास नहीं हुआ।

सहारनपुर में रैली करने का क्‍या है कारण?

  • वेस्ट यूपी को साधने निकलीं मायावती दलित वोटों को एकजुट कर पार्टी को और मजबूत करना चाहती हैं।
  • यही वजह है कि वेस्ट यूपी में अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए बसपा ने सहारनपुर को चुना है।
  • एक सबसे बड़ी वजह ये भी है कि बसपा संस्थापक कांशीराम से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती तक सहारनपुर से प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+