UP: 6 जून तक स्कूलों में नियुक्त हो जाएंगे 69000 शिक्षक, समय सारणी घोषित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग ने 69000 शिक्षक भर्ती से संबंधित ऑनलाइन आवेदन से लेकर नियुक्ति पत्र जारी करने की समय सारणी घोषित कर दी है। 17 मई को विज्ञप्ति का प्रकाशन किया जाएगा। 18 मई से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन/आवेदन पत्र भरे जा सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 26 मई रात 12 बजे तय की गई है। इसके बाद 27 से 31 मई तक आवेदन पत्रों की जांच के बाद ऑनलाइन प्रोसेसिंग कर सूची डाउनलोड की जाएगी। इसके बाद 3 से 6 जून तक जनपदों में काउंसलिंग का आयोजन होगा और नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे।

up 69000 teachers to be appointed in schools by June 6 timetable declared

वेबसाइट पर देख सकते हैं रिजल्ट

बता दें कि प्राथमिक स्कूलों में 69000 शिक्षकों के लिए हुई भर्ती परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया था, लेकिन तकनीकी कारणों से रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड होने पर देरी हुई। जानकारी के अनुसार अब रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड हो गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

35 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए सफल

परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी के मुताबिक, अभ्यर्थी 29 मई तक मार्कशीट वेबसाइट पर देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षार्थी यूं चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट

परीक्षार्थी अपना रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट atrexam.upsdc.gov.in पर लॉग इन करें। इसाके बाद वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। फिर अपना रोल नंबर डालें और नीचे दिए गया कैप्चा कोड बॉक्स में डालें। सब्मिट करें। इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसका प्रिंट आउट ले लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+