उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में गिरफ्तार हुए 2 संदिग्ध ISIS के आतंकी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी के करीब के शहर बाराबंकी में दो संदिग्ध आईएसआईएस के आतंकियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ही युवक बाराबंकी के पासीपुर गांव के रहने वाले हैं।

दोनों ही संदिग्ध आतंकियों को मुंबई पुलिस और उत्तर प्रदेश की पुलिस ने साझा ऑपरेशन में गिरफ्तार किया है। दोनों ही आतंकियों की गिरफ्तारी की सूचना बाराबंकी के एसपी ने दी।
गिरफ्तार किये गये दोनों आतंकियो का नाम अब्दुल रशीद और मोहम्मद इशाक है। पुलिस को इस बात का शक है कि दोनों ही युवकों के तार आईएसआईएस से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस दोनों ही संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
संदिग्धों से पूछताछ के लिए एसटीएफ, आईबी, एटीएस की टीमों को बुलााया गया है। शुरुआथी पूछताछ में युवकों ने बताय है कि वह अरब देश से लौटे हैं। पुलिस दोनों ही संदिग्धों की फोन कॉल्स की जांच कर रही है।
उधर गिरफ्तार युवकों ने उनके आईएसआईएस के साथ किसी भी तरह के संबंध होने से इनकार किया है। युवकों ने कहा कि पुलिस ने हमारा पासपोर्ट जब्त कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications