उत्तर प्रदेश में बादल छाए, कोहरे से यातयात प्रभावित

Fog
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बादल छाए हुए हैं, जिससे ठंड बढ़ गई है। सूबे में हालांकि कुछ इलाकों में घने कोहरे का असर भी देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं। उप्र मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राजधानी और आसपास के जिलों में बादल छाए हुए हैं और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है। पूर्वांचल के जिलों में हालांकि जबर्दस्त कोहरा छाया हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी के अलावा वाराणसी का न्यूनतम तापमान सात डिग्री, इलाहाबाद का 7.2 डिग्री, कानपुर का छह डिग्री और कुशीनगर का लगभग आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस बीच कोहरे की वजह से कई रेलगाड़ियां कई घंटे की देरी से चल रही हैं। हिमगिरी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, इलाहाबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस, अवध-असम एक्सप्रेस सहित कई रेलगाड़ियां अपने नियत समय से कई घंटे की देरी से चल रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को राज्य के कई इलाकों में घने कोहरे की वजह से ²श्यता 50 मीटर के आसपास ही दर्ज की जाएगी, जिसका प्रभाव यातायात पर पड़ेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+