ट्रेड यूनियनों की हड़ताल से अकेले यूपी को 50 हजार करोड़ के नुकसान का अनुमान
लखनऊ। देशभर में आज ट्रेड यूनियनों ने हड़ताल की घोषणा की है। जिसका असर देश के हर बड़े शहर में देखने को मिल रहा है। लेकिन अकेले उत्तर प्रदेश में इस हड़ताल से 50 हजार करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान है।
यूपी की राजधानी में भी ट्रेड यूनियनों की हड़ताल का असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश में रोडवेज के आठ में से पांच यूनियन इश हड़ताल में शामिल हैं, जिसके चलते 60 फीसदी बसों का संचालन पूरी तरह से ठप्प पड़ गया है।
इस हड़ताल में बैंकिंग सेक्टर भी शामिल है जिसके चलते एक दिन में 5000 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान है। बैंको के आला अधिकारी इस हड़ताल से निपटने के लिए अहम बैठकें कर रहे हैं।
गौरतलब है कि देशभर में आंदोलित तकरीबन 10 कर्मयारियों ने अपनी मांगों को लेकर एक दिन की हड़ताल की घोषणा की है। जिसका मिलाजुला असर पूरे देश में देखने को मिल रहा है।














Click it and Unblock the Notifications