लखनऊ पहुंचीं ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोलीं- BJP के झूठे वादों के झांसे में न आएं

लखनऊ, 08 फरवरी: बंगाल की सीएम ममता बनर्जी मंगलवार को लखनऊ पहुंची और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी को जीतने की अपील की। इस दौरान ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा किए गए झूठे वादों के झांसे में न आने की अपील की। ममता बनर्जी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ प्रेस कॉफ्रेंस की, जिसमें ममता ने अखिलेश को भाई कहकर संबोधित किया।

TMC leader Mamata Banerjee says Dont fall for false promises made by BJP

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत पश्चिम बंगाल में लगा दी। लेकिन वे ममता दीदी को हरा नहीं पाए। वह कोलकाता से लखनऊ आई हैं लेकिन बीजेपी के लोग खराब मौसम बताकर दिल्ली से यूपी नहीं आ सके। इस बार भाजपा का झूठ का जहाज उत्तर प्रदेश में नहीं उतर पाएगा। इस दौरान ममता बनर्जी ने बोलते हुए कहा कि मैं आप सभी से समाजवादी पार्टी का समर्थन करने और उन्हें जीत दिलाने, भाजपा को हराने का आग्रह करता हूं। भाजपा द्वारा किए गए झूठे वादों के झांसे में न आएं... मैं 3 मार्च को वाराणसी भी जाऊंगा।

Recommended Video

      UP Elections 2022: पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार खत्म, Priyanka Gandhi ने झोंकी ताकत | वनइंडिया हिंदी

      ममता बनर्जी ने कहा कि हाथरस, उन्नाव की घटनाओं और कोविड 19 के दौरान यूपी में गंगा में फेंके गए शवों के लिए जिम्मेदार लोगों को इतिहास कभी माफ नहीं करेगा। योगी जी, जब ये बातें हो रही थीं तब आप कहां थे? योगी जी को उत्तर प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि एकजुट होकर सपा को वोट करें और बीजेपी को हराएं। ममता ने कहा कि मैं सांप्रदायिक राजनीति नहीं करती।

      ममता बनर्जी ने कहा कि टीएमसी यूपी में चुनाव नहीं लड़ रही है, लेकिन अगर देश को बीजेपी से बचाना है तो यूपी में जो उनके भाई अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं। उनको सपोर्ट करना जरूरी है। वह बोलीं कि यूपी, बिहार, राजस्थान, पंजाब के कई लोग बंगाल में रहते हैं। ममता ने कहा कि यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य है और अगर बीजेपी इस राज्य से गई तो वह पूरे देश से गई।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+