बाइक और महंगे मोबाइल की चाहत में 9 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। अयोध्या में महज 9 साल के बच्चे की निर्ममता से हत्या करने का मामला सामने आया है। बच्चे को दसवीं में पढने वाले छात्रों पर अगवा करने का आरोप है।

अयोध्या पुलिस ने 10वीं के तीन छात्रों को इस मामले में गिरफ्तार किय है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इत तीनों छात्रों पर 9 साल के बच्चे का गला काटकर निर्ममता से हत्या करने का आरोप है। फैजाबाद के एसएसपी केबी सिंह ने कहा कि हर्ष अयोध्या में रहने वाले पुजारी का बेटा है। जोकि शाम को अपने दोस्त से मिलने गया जिसे उसके तीन दोस्तों ने साइकिल पर बैठाकर उसके दोस्त के घर छोड़ने के लिए ले गये।
लेकिन तीनों ही लड़के जिनकी उम्र 13-14 वर्ष के बीच थी उन्होंने हर्ष को कांशीराम कॉलोनी में ले जाकर बंद कर दिया। लेकिन हर्ष के विरोध करने पर इन्होंने उसका हाथ पैर बांध दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी।
बाद में तीनों बच्चों ने हर्ष के पिता को फोन करके 5 लाख रुपए की फिरौती की मांग की। लेकिन हर्ष के पिता अचारी ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने अपरहणकर्ताओं के फोन को सर्विलांस पर रखकर उनके ठिकानों की तलाश करने लगी। लेकिन पकड़े जाने के डर से अपहरणकर्ताओं ने हर्ष का गला ब्लेड से काट दिया जिसके बाद हर्ष का खून अधिक बहने से मौके पर ही मौत हो गयी।
पुलिस ने तीनों अपहरणकर्ता बच्चों को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह में भेज दिया है। तीनों लड़को ने बताया कि वो फिरौती के पैसो से बाइक खरीदना चाहते थे और मोबाइल फोन खरीदना चाहते थे। वहीं एसएसपी ने कहा कि यद्यपि ये बच्चे थे लेकिन इन्होंने इस वारदात को पेशेवरों की तरह अंजाम दिया।












Click it and Unblock the Notifications