थाई युवती की मौत का मामला, सपा नेता IP सिंह समेत 3 पर FIR,बीजेपी नेता के बेटे पर लगाए थे आरोप

लखनऊ, मई 12: लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने थाईलैंड की युवती की कोरोना संक्रमण से हुई मौत की जांच के मामले में आरोप लगाने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आईपी सिंह और दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कि‍या है। पुलिस ने ये केस भाजपा के राज्यसभा सदस्य संजय सेठ के निजी सचिव की शिकायत पर दर्ज क‍िया है। सपा प्रवक्ता आईपी सिंह ने आरोप लगाया था कि बीजेपी के राज्यसभा सांसद के बेटे ने युवती को थाईलैंड से बुलवाया था और उसी के कहने पर वो नौकरी कर रही थी।

thailand girl case lucknow FIR against sp leader IP singh and two other

लखनऊ में कोरोना से हुई थी थाई युवती की मौत

जानकारी के मुताबिक, थाईलैंड की पियाथेडा राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में सिनेपोलिस मॉल के पास बने एक स्पा सेंटर में काम करती थी। वह 31 मार्च को लखनऊ आई थी। उसने अप्रैल के पहले सप्ताह में स्पा सेंटर में कुछ दिन काम भी किया, जिसके बाद विभूतिखंड के एक होटल में ही एक दिन रुकी। इसके बाद हुसैनगंज के एक लॉज में रुकी थी, जहां पर उसके साथ नॉर्थ ईस्ट की कुछ लड़कियां भी थीं, जो अलग-अलग स्पा सेंटर्स में काम करती हैं। प‍ियाथेडा की कोरोना की चपेट में आने से मौत हो गई थी।

सपा प्रवक्‍ता सहित 3 के खि‍लाफ केस दर्ज

सपा प्रवक्ता आईपी सिंह ने आरोप लगाया था कि बीजेपी के राज्यसभा सांसद संजय सेठ के परिवार का इस मामले से संबंध है। आईपी सिंह ने इस मामले में एक ट्वीट किया था जिसके बाद ही यह मामला सुर्खियों में आ गया था। संजय सेठ के निजी सचिव की तहरीर पर गौतमपल्ली थाने में आईटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि) के तहत समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आई पी सिंह और दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई गई, जिससे संजय सेठ के परिवार की छवि धूमिल हुई है। बीजेपी के राज्‍यसभा संजय सेठ ने लखनऊ के पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर को पत्र लिखकर सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट करने वालों पर भी कार्यवाही की मांग की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+