थाईलैंड से 7 लाख देकर लखनऊ बुलाई कॉल गर्ल, फिर कोरोना की हुई एंट्री और...

लखनऊ, मई 09: कोरोना की दूसरी लहर पूरे देश के साथ यूपी में भी बेकाबू हो रही है। इस दौरान रोजाना रिकॉर्ड तोड़ कोरोना के नए केस सामने आ रहे हैं। वहीं इस भयानक वायरस से लोगों की मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। इस बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। थाईलैंड से आई एक लड़की की कोरोना से मौत हो गई। इस दौरान पुलिस जांच में हैरान करने वाला खुलासा सामने आया है।

7 लाख रुपए देकर थाईलैंड से लखनऊ बुलाया

7 लाख रुपए देकर थाईलैंड से लखनऊ बुलाया

लड़की की मौत के बाद पुलिस जांच में सामने आया कि वो लड़की थाईलैंड से आई एक कॉल गर्ल थी, जिसको हाल ही में 10 दिन पहले ही एक व्यापारी के बेटे ने 7 लाख रुपए देकर थाईलैंड से लखनऊ के बुलाया था, जहां दो दिन पहले ही उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसे लोहिया अस्पताल में एडमिट कराया गया। इलाज के दौरान उसकी 3 मई को मौत हो गई।

थाईलैंड एंबेसी की इजाजत के बाद किया दाह संस्कार

थाईलैंड एंबेसी की इजाजत के बाद किया दाह संस्कार

पुलिस ने लड़की की डेडबॉडी को हैंडओवर करने के लिए पहले थाईलैंड एंबेसी में संपर्क करके उसकी फैमिली को देने का प्रयास किया, लेकिन जब किसी भी तरह से परिजनों से कॉन्टैक्ट नहीं हुआ तो थाईलैंड दूतावास की इजाजत के बाद शनिवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया। अब पुलिस उसकी अस्थियां उसके परिवारों को भेजने की तैयारी में है। पुलिस जांच में पता लगा कि वो लड़की एक एजेंट के जरिए भारत आई थीं।

3 मई को हुई लड़की की मौत

3 मई को हुई लड़की की मौत

बता दें कि थाईलैंड के बैंकाक से 30 वर्षीय युवती तीन महीने के टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। पुलिस के मुताबिक युवती 28 अप्रैल को दिल्ली से फ्लाइट में लखनऊ आई थी और हजरतगंज के एक होटल में ठहरी थी। उसके दो दिन बाद लड़की की अचानक तबीयत बिगड़ना शुरू हुई तो व्यापारी के बेटे के दोस्त ने थाईलैंड एंबेसी से संपर्क किया। फिर एंबेसी ने जिला प्रशासन से बात कर युवती को 30 अप्रैल की रात लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया। मेडिकल जांच में वो संक्रमित पाई गई, जिसके बाद उसे कोरोना वार्ड में शिफ्ट किया गया। लड़की का ऑक्सीजन लेवल 83 के नीचे आने पर उसकी हालत बिगड़ने लगी और 3 मई को उसकी मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+