लखनऊ में टीईटी अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, कहा- नहीं चाहिए जुमलेबाजों की सरकार

Lucknow news, लखनऊ। लखनऊ के ईको गार्डन में बीएड टीईटी अभ्यर्थियों ने एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। अभ्यर्थियों ने कहा, ''भीख नहीं अधिकार चाहिए, शिक्षक का सम्मान चाहिए, जुमलेबाजों की सरकार नहीं चाहिए।'' बता दें, नियुक्ति मांग को लेकर सरकार की तरफ से कोई कार्रवाई न होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी है। इससे पहले भी कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं।

TET candidates protest for appointment in lucknow

बीएड टीईटी 2011 बैच के उम्मीदवारों की नियुक्ति की मांग

अभ्यर्थियों का कहना है कि बीएड टीईटी 2011 बैच के उम्मीदवार अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर लगातार कोशिशें कर रहे हैं, लेकिन अब तक सूबे की किसी भी सरकार ने उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया।

भाजपा सरकार ने किया था वादा, नहीं किया पूरा

अभ्यर्थियों ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव में सरकार बनने पर बीएड टीईटी 2011 बैच के उम्मीदवारों को नियुक्ति देने का वादा किया था, जोकि सरकार बनने के बाद भी पूरा नहीं हुआ। उम्मीदवारों ने योगी सरकार से मांग की है कि सरकार उन्हें जल्द से जल्द नियुक्ति प्रदान करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+