यूपी में छिपा बैठा है जाकिर मूसा, IB ने जारी किया आतंकी हमले का अलर्ट

Lucknow news, लखनऊ। खुफिया जानकारी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश में आतंकी हमले होने की आशंका पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि आतंकी जाकिर मूसा की भी लोकेशन राजधानी लखनऊ और कानपुर में मिली है। एनआईए और एटीएस की छापेमारी के बाद भी आतंकियों के इनपुट मिलने का सिलसिला थमने का नाम लेता नजर नहीं आ रहा है। इसे लेकर इंटेलिजेंस ब्यूरो ने अलर्ट जारी कर दिया है। दरअसल, आईबी के सूत्रों ने ये जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश आतंकियों के निशाने पर है। जिस प्रकार से खुफिया एजेंसियां प्रदेश में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही हैं और सफलता मिल रही है, उससे साफ जाहिर है कि प्रदेश में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा।

terrorist zakir musa location found in up lucknow high alert by IB

जारी हुआ अलर्ट

कुंभ मेला, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद के साथ ही पश्चिम उप्र में मेरठ, अमरोहा, बिजनौर, सम्भल और मुरादाबाद जैसे जनपद में आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। जानकारी के मुताबिक आतंकी जाकिर मूसा पश्चिमी यूपी में छिपा हो सकता है और उसका अगला निशाना कोई बड़ा आयोजन या मेले को लेकर हो सकता है। मालूम हो कि पिछले हफ्ते अमृतसर में मूसा दिखाई दिया था। वहीं अमृतसर में हमले के बाद यूपी में भी अलर्ट जारी कर दिया गया था।

आपको बता दें, फिलहाल एनआईए ने हाल ही में आतंकी मुफ्ती सुहैल और उसके बाद आतंकी अनस यूनुस को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही इनके मोबाइल फोन से भी कुछ जानकारी मिली है। जिसके बाद कहा जा रहा है कि आतंकी मूसा भी राजधानी लखनऊ में ही और बीते चार महीने पहले ही वह सुहैल से मिला था। मिली सूत्रों से जानकारी के मुताबिक आतंकी मुफ्ती सुहैल के मोबाइल से जाकिस मूसा का नंबर मिला है। बताया जा रहा है कि इन दिनों को फोन पर काफी देर तक बाते होती थी। चार महीने पहले इन दोनों की वजीरगंज क्षेत्र में मुलाकात भी हुई थी। बता दें, जाकिर मूसा की लोकेशन ट्रेस होने के बाद ही खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों ने छापेमारी शुरू कर दी है। साथ ही अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

आतंकी मुफ्ती सुहैल से चार महीने पहले मिला था मूसा

फिलहाल एनआईए ने हाल ही में आतंकी मुफ्ती सुहैल और उसके बाद आतंकी अनस यूनुस को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही इनके मोबाइल फोन से भी कुछ जानकारी मिली है। जिसके बाद कहा जा रहा है कि आतंकी मूसा भी राजधानी लखनऊ में ही और बीते चार महीने पहले ही वह सुहैल से मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+