उत्तर प्रदेश में कम हुई ठिठुरन, उतरे स्वेटर

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान में चक्रवाती दबाव का क्षेत्र अभी भी सक्रिय है, जिस वजह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। आने वाले एक दो दिनों में मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा और तापमान में वृद्घि दर्ज की जाएगी।
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। राजधानी के अलावा इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, वाराणसी का 11़ 4 डिग्री, कानपुर का 11 डिग्री और कुशीनगर का लगभग 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच मौसम में बदलाव की वजह से कुछ इलाकों में शुक्रवार रात को हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। अगले 24 घंटों के दौरान हालांकि बारिश होने की संभावना नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications