उत्तर प्रदेश में शुरू हुआ कोहरे का कहर, ठंड बढ़ी

उप्र मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह राजधानी का न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
राजधानी के अलावा वाराणसी का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 14.3 डिग्री, गोरखपुर का 13 डिग्री और कानपुर का 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications