उत्तर प्रदेश में ठंड और बारिश का दौर जारी

लखनऊ। उत्तराखंड के पहाडों पर हो रही बर्फबारी की वजह से पूरे उत्तर प्रदेश में ठंड और बारिश का दौर शनिवार को भी जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर जारी रहने के आसार जताए हैं। रविवार को इससे राहत मिल सकती है।

rain

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि चार जनवरी को राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह कोहरे का असर रहेगा, लेकिन बाद में मौसम साफ हो जाएगा। पांच जनवरी से एक बार फिर घने कोहरे का दौर शुरू होगा।

उप्र की राजधानी सहित पूरे राज्य में शुक्रवार को बारिश का सिलसिला दिनभर चलता रहा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार रात आठ बजे के आसपास 10.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, उप्र के अधिकांश इलाकों में शनिवारों को भी रिमझिम बारिश का क्रम बना रहेगा। शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वाराणसी का पांच डिग्री, कानपुर का 4.2 डिग्री, गोरखपुर का 4.3 डिग्री और इलाहाबाद का पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस बीच, लगातार हो रही बारिश की वजह से आलू की फसलों में बीमारी लगने की आशंका बढ़ गई है। कृषि विशेषज्ञों ने आलू उत्पादक किसानों को सलाह दी है कि जिन किसानों ने आलू की फसल पर कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव न किया हो वह बारिश रुकने के बाद तुरंत करें।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+