मायावती के बाद अखिलेश से मिले तेजस्वी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों ने क्या कहा?

लखनऊ। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को हराने की मंशा से एक साथ आये सपा और बसपा प्रमुख से अब बिहार के आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मुलाक़ात कर महागठबंधन के कयास बढ़ा दिए हैं। लखनऊ पहुंचे तेजस्वी यादव जहां पहले बसपा सुप्रीमो मायावती से मिले, वहीं सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से अखिलेश से भी मुलाकात की।

'नागपुरिया कानून से चल रहा देश'

'नागपुरिया कानून से चल रहा देश'

तेजस्वी यादव सपा अध्यक्ष से मिलने उनके पार्टी कार्यालय पहुंचे, जिसके बाद दोनों ने साथ प्रेस वार्ता की। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि RJD यूपी में गठबंधन को समर्थन देगी। तेजस्वी ने कहा कि देश में अघोषित इमरजेंसी का माहौल है, संवैधानिक संस्थाओं को तानाशाही करके अपने फायदे के लिए चलाया जा रहा है। बेरोजगारी बढ़ी है, किसान मर रहा है। नागपुरिया कानून से देश चलाया जा रहा है। बंच ऑफ थॉट्स किताब को संविधान की जगह रखना चाहते हैं।

'बिहार में लोगों को बीजेपी ने ठगा'

'बिहार में लोगों को बीजेपी ने ठगा'

उन्होंने कहा, बिहार में लोगों को बीजेपी ने ठगा है। प्रधानमंत्री ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया। विशेष पैकेज से एक भी पैसा अभी तक नहीं दिया। बीजेपी की सरकार में लिंचिंग बढ़ी है। समाज में ज़हर फैलाया जा रहा है।

गठबंधन को RJD का समर्थन

गठबंधन को RJD का समर्थन

तेजस्वी यादव ने ये भी कहा, आने वाले चुनाव में गठबंधन को समर्थन मिलेगा। देश में यूपी के गठबंधन का संदेश गया है। यूपी-बिहार से ही केंद्र में सरकार का रास्ता जाएगा। यूपी, बिहार और झारखंड में बीजेपी को बहुत नुकसान होने जा रहा है। वहीं अखिलेश यादव ने भी प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि सपा बसपा गठबंधन की खुशी पूरे देश में है। दिल्ली से कलकत्ता तक के लोग हमारे फैसले से खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+