रमाबाई मैदान में मायावती को फिल्म दिखायेंगे स्वामी प्रसाद मौर्य
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के दिग्गज नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने बसपा छोड़ने के बाद लखनऊ में जिस तरह से अपनी ताकत का प्रदर्शन किया उसने निसंदेह मायावती की चिंता को बढ़ा दिया होगा। इस शक्ति प्रदर्शन के दौरान मायावती पर स्वामी प्रसाद मौर्या ने जमकर हमला बोला।
स्वामी प्रसाद के बाद मायावती को एक और बड़ा झटका

उन्होंने कहा कि मायावदी भी विजय माल्या की तरह करोड़ों रुपए लेकर विदेश भाग जायेंगी उन्होंने कहा कि मायावती दलित वोटों का सौदा करके करोड़ों रुपए इसीलिए कमा रही हैं। लखनऊ में स्वामी प्रसाद मौर्या की बैठक में 40 पूर्व विधायक, मंत्री सहित कई दलों के नेता शिरकत करने पहुंचे थे इस मौके पर मौर्या ने कहा कि जिसे हम देवी समझते थे वह भ्रष्टाचार में सिर से लेकर पैर तक डूबी है।
स्वामी प्रसाद मौर्या ने इस बैठक में भारी भीड़ के जुटने के बाद कहा कि यह सिर्फ ट्रेलर है बाकी की फिल्म रमाबाई मैदान पर देखने को मिलेगी। स्वामी ने कहा कि हमारे साथ कई दर्जन विधायक हैं। अभी मैं उनके नामों के बारे में नहीं बोलूंगा। मैं ऐसे वक्त पर ये जानकारियों साझा करुंगा जब मायावती कुछ करने लायक नहीं बचेंगी।
अखिलेश सरकार के खिलाफ केंद्र निभाये अपनी जिम्मेदारी- मायावती
स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश की राजनीति को एक नया विकल्प देने आये हैं। उन्होंने कहा कि 22 सितंबर को वह अपना राजनैतिक फैसला सबको सुनायेंगे। काशीराम के आदर्शों की बात करते हुए मौर्या ने कहा कि मायावती उनके आदर्शों की हत्या कर रही हैं और वह सिर्फ और सिर्फ दौलत की हवस की भूखी हैं। उन्होने कहा कि वह दलितों के वोटों का सौदा कर रही हैं।
मायावती ना सिर्फ काशीराम बल्कि बाबा साहब के मुल्यों का भी गला घोंट रही हैं। वह उनके आंदोलन को दफन कर देना चाहती हैं। मौर्या ने कहा कि मैं पहले से ही बसपा कार्यकर्ताओं को आगाह कर देता हूं कि वह जल्द ही विदेश भागने वाली हैं। स्वामी प्रसाद मौर्या ने जिस तरह के तेवर कार्यकर्ताओं को सामने दिखाये उसकी मायावती को उम्मीद नहीं थी। उन्होंने मायावती को गद्दारों की नानी तक करार दे दिया।
गौरतलब है कि बसपा छोड़ने पर मायावती ने मौर्य को गद्दार करार दिया था। जिसके जवाब में मौर्या ने काह कि मेरी रगों में गौतम बुद्ध का खून दौड़ रहा है दीया लेकर ढूंढने पर भी कोई मुझपर उंगली नहीं उठा सकता है। उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी में आजतक किसी ने मुझपर सवाल नहीं उठाये।
मायावती पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए मौर्या ने कहा कि मायावती ने 2012 के बाद 50 कंपनियों में दो हजार करोड़ रुपए की अदला बदली की है। उन्होंने खुद को सूरज बताते हुए कहा कि अगर मायावती मेरी तरफ देखती हैं तो भष्म हो जायेंगी।












Click it and Unblock the Notifications